Editorial

AAJ-KALEditorialPolitics

तो क्या आईना दिखा रहे हैं डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव…?

दिवाकर मुक्तिबोध. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के पिछले साढ़े चार वर्षों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बाद यदि दूसरा कोई नेता या मंत्री विभिन्न कारणों से सर्वाधिक सुर्खियों में रहा है तो वे टी एस सिंहदेव हैं, सरकार के वरिष्ठ मंत्री और अब डिप्टी सीएम जिन्हें यह कुर्सी तब मिली जब राज्य विधानसभा चुनाव के लिए महज तीन चार माह ही शेष रह गए थे। 17 दिसंबर 2018 को भूपेश बघेल के सरकार की कमान संभालने के पहले और बाद में प्रदेश की राजनीति में यह खबर तैरती रही कि

Read More
EditorialState News

छत्तीसगढ़ में भाजपा की पहली लिस्ट और बस्तर में भाजपा की सियासत के पहले दो पत्ते… लगता है अबकी तैयारी पूरी है!

सुरेश महापात्र। करीब 36 घंटे हो गए हैं भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के लिए 21 चेहरों का ऐलान कर दिया है। इनमें उन सीटों को महत्व दिया गया है जिनमें भाजपा को करारी शिकस्त मिली थी। जो चेहरे सामने उतारे गए हैं वे आने वाले दिनों में भाजपा की सियासत की रणनीति का इशारा करते दिख रहे हैं। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल सरगुजा और बस्तर को मिलाकर कुल 29 सीटों पर आदिवासियों के लिए आरक्षण है। इनमें से 27 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। सो इस

Read More
EditorialState News

‘मावा नाटे-मावा राज’ से परे ‘हमर राज’ की #अरविंद पॉलिटिक्स की एनालिसिस…

सुरेश महापात्र। अरविंद नेताम अपनी नई राजनैतिक पार्टी के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा चुके हैं। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम ‘हमर राज’ बताया है। ‘हमर राज’ पार्टी के गठन की प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग में उन्होंने अपना आवेदन भी दे दिया है। अब सवाल यह उठता है कि अरविंद नेताम ने आखिर यही नाम ‘हमर राज’ को ही क्यों चुना? इस नाम के साथ उनका रिश्ता क्या है और वे बस्तर में क्या संदेश देना चाहते हैं? इसका बेहतर जवाब तो स्वयं अरविंद नेताम ही दे सकते

Read More
Editorial

‘बस्तर की बेटी’ लता के सहारे भाजपा सियासत के सूत्र तलाश रही है… इसके किंतु—परंतु और परिणाम…

विशेष टिप्पणी। सुरेश महापात्र। भारतीय जनता पार्टी में जगत प्रकाश नड्डा ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। यह साफ है कि यही टीम 2024 के लोक सभा चुनाव तक कायम रहेगी। इस टीम में छत्तीसगढ़ से तीन लोगों को जगह मिली है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, राज्य सभा सांसद डा. सरोज पांडे और पूर्व मंत्री लता उसेंडी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुल 13 उपाध्यक्ष नड्डा की टीम में शामिल हैं इसमें से तीन छत्तीसगढ़ के हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह

Read More
Articles By NameCG breakingEditorialState News

केजरीवाल का “मिशन छत्तीसगढ़” दौरा और सूबे की सियासत में तीसरे दल की स्थिति…

डा. अवधेश मिश्रा। भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से अलग होकर 26 नवंबर 2012 को देश की राजनीति में एक नई पार्टी का उदय हुआ जिसे आम आदमी पार्टी “आप” AamAadmiParty  नाम दिया गया। अरविंद केजरीवाल इसके सर्वेसर्वा बने। बाद में दिल्ली के सीएम, देश के 4036 विधानसभा सीटों में से 161 सीट जीतने वाली आप पार्टी को 10 अप्रैल 2023 को #ECI के द्वारा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया गया, पहले #दिल्ली फिर #पंजाब में सरकार बनाने वाली आप पार्टी #गोवा और #गुजरात के बाद अब #छत्तीसगढ़ में स्थापित होने

Read More
Articles By NameEditorialState News

डिप्टी बनने क्यों राजी हुए सिंहदेव! …तब वे सत्ता संघर्ष में कमजोर पड़ गए थे…

राजनीतिक विश्लेषण। दिवाकर मुक्तिबोध। वायदे के अनुसार जिसे अब सिंहदेव मीडिया की हवा बताते हैं, उन्हें जून 2021 में मुख्यमंत्री बना दिया जाना था लेकिन उस दौर के सत्ता संघर्ष में सिंहदेव कमजोर पड़ गए… छत्तीसगढ़ कांग्रेस की राजनीति में हाल ही में हुए बदलाव पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने भले ही आलोचना की हो लेकिन मुद्दे की बात यह है कि वह पुनः हताशा की शिकार हो गई है। दरअसल कांग्रेस संगठन व सत्ता के बीच पिछले कुछ समय से जो अंदरूनी खींचतान चल रही थी, उसे देखते

Read More
CG breakingEditorialState News

छत्तीसगढ़ में राजनीतिक संतुलन का असंतुलित खेल… डिप्टी सीएम बनाए जाने से सिंहदेव की शह पर सिंहदेव की मात…

विशेष टिप्पणी। सुरेश महापात्र। आखिरकार कांग्रेस ने ऐन विधानसभा चुनाव से पहले तास के पत्तों का घर खुले में खोल दिया है। बुधवार को दिनभर चली बैठक के बाद जो नतीजा देर शाम जगजाहिर हुआ उससे एक बात तो साफ दिखाई दे गया कि छत्तीसगढ़ में नंबर वन से नंबर पांच तक अकेले दिख रहे सीएम भूपेश बघेल के कद की माप की गई और अब उनके पास नंबर एक ही शेष है उसके बाद नंबर दो पर टीएस सिंहदेव को बिठाया गया है। कांग्रेस में भले ही नेतृत्व बदला

Read More
EditorialMuddaState News

दक्षिण में #कांग्रेस का अढ़ई साल का फार्मुला कहीं कांग्रेस को फुस्स ना कर दे… तीन राज्यों में फार्मुले का हश्र देखकर तो सीखा जा सकता है…

सुरेश महापात्र। पूरे देश में मोदी लहर का दौर है। शहरी आबादी में मोदी की ख्याति का कोई तोड़ अब तक विपक्ष ढूंढ नहीं पाई है। 2023 में पांच राज्यों के चुनाव के बाद 2024 में लोकसभा चुनाव तय है। ऐसे समय में पहले हिमांचल फिर कर्नाटक में कांग्रेस की भारी जीत से कांग्रेस के लिए संजीवनी बूटी सरीका परिणाम माना जा सकता है। कर्नाटक में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा को बुरी तरह पराजित किया है। यह परिणाम इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण है कि कांग्रेस पर लगाए जा रहे राजनैतिक

Read More
Dabi juban seEditorial

बस्तर की सभा में ‘भरोसा’ जताने के लिए पहुंची भीड़ के ‘भरोसे’ की बात…

दबी जुबां से / सुरेश महापात्र। ‘भरोसे का सम्मेलन’ तो ठीक है। यदि कांग्रेस के लोग जमीन पर भरोसा नहीं करेंगे तो नेताओं को उनकी करनी का ‘हश्र दिखाने का हुनर’ बस्तर को बेहतर आता है… आज से पांच बरस पहले की बात है जब 9 नवंबर 2018 को विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल बाग में एक ऐतिहासिक सभा को संबोधित किया था। इस सभा में तब के बस्तर के सभी भाजपा विधायक और मंत्री मंच पर थे। मोदी ने भाई दूज का

Read More
EditorialMuddaState News

अगर नहीं संभले तो सांप्रदायिकता की आग में सब कुछ खाक हो जाएगा…

मुद्दे की बात… सुरेश महापात्र। छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली—पहली बार होता दिख रहा है जब बेमेतरा जिला के साजा विधानसभा क्षेत्र के बिरनपुर जैसे छोटे से गांव से निकली सांप्रदायिकता की चिंगारी समूचे प्रदेश को अपने आगोश में लेते दिख रही है। छत्तीसगढ़ में करीब छह माह बाद विधानसभा चुनाव की तारीख तय है। ऐसे समय में बिरनपुर की यह चिंगारी और भी ज्यादा खतरनाक है। धार्मिक त्योहारों के दौरान छत्तीसगढ़ हमेशा से शांत ही रहा है। पर बीते कुछ समय से दिखाई दे रहा है कि धार्मिक जुलूस और

Read More
error: Content is protected !!