Dabi juban se

Dabi juban seState News

छत्तीसगढ़ में ‘भांचा’ राम राज्य… भाजपा के ‘राजा राम’ की राजनीतिक बुनियाद पर ‘माता कौशल्या’ के सहारे #भूपेश कांग्रेस की चुनावी वैतरणी पार करने की तैयारी…

दबी जुबां से… सुरेश महापात्र। बीते आठ अप्रेल को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में कहा था कि छत्तीसगढ़ की सरकार रामराज्य की दिशा में आगे बढ़ रही है। गृहमंत्री अमित शाह टीवी इंटरव्यू में कहा कि देश अंबेडकर के संविधान के अनुसार चल रहा है। जितने लोग हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे हैं, उन राज्य की बात महात्मा गांधी ने कही थी। बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि राम राज्य आना चाहिए। एक आदर्श स्थिति है राम

Read More
Dabi juban seState News

शराब का जवाब शराब, पीएससी का जवाब पीएससी… भ्रष्टाचार का जवाब भ्रष्टाचार… आरोपों का जवाब आरोप… ए ना चोलबे!

दबी जुबां से… सुरेश महापात्र। छत्तीसगढ़ में इन दिनों ईडी की कार्रवाईयों के साथ घुमती भ्रष्टाचार की ईबारतों ने साफ कर दिया है कि चुनाव की सारी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। वर्तमान में विपक्ष की भूमिका निभा रही भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार को सबसे बड़ा मुद्दा बनाकर मैदान में उतरने को तैयार है। और सत्ता पक्ष कांग्रेस की ओर से भी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर उसी तरह के आरोपों से जवाब देकर बताने की कोशिश है कि भाजपा काल के भ्रष्टाचार के आरोपों की

Read More
between naxal and forceDabi juban seState News

माओवादी हमलों को लेकर सभी की बेसुधगी ही हादसों का असल सबब…

सुरेश महापात्र।  हर हादसे के बाद दुख का सैलाब और आरोपों की झड़ी के बीच भावी माओवादी हमलों को लेकर सभी की बेसुधगी ही हादसों का असल सबब है। आप मौतों के बाद मातम तो मना सकते हैं… कड़ी कार्रवाई और कड़ी निंदा जैसे शब्दों का प्रयोग तो कर सकते हैं पर ऐसे हमलों को स्थाई तौर पर रोकने का इंतजाम तभी कर सकते हैं जब सुरक्षा मानकों के पालन में कोताही कतई ना की जाए…! बीते 26 अप्रेल को माओवादियों के IED ब्लास्ट की जद में आने से अरनपुर

Read More
Dabi juban seEditorial

बस्तर की सभा में ‘भरोसा’ जताने के लिए पहुंची भीड़ के ‘भरोसे’ की बात…

दबी जुबां से / सुरेश महापात्र। ‘भरोसे का सम्मेलन’ तो ठीक है। यदि कांग्रेस के लोग जमीन पर भरोसा नहीं करेंगे तो नेताओं को उनकी करनी का ‘हश्र दिखाने का हुनर’ बस्तर को बेहतर आता है… आज से पांच बरस पहले की बात है जब 9 नवंबर 2018 को विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल बाग में एक ऐतिहासिक सभा को संबोधित किया था। इस सभा में तब के बस्तर के सभी भाजपा विधायक और मंत्री मंच पर थे। मोदी ने भाई दूज का

Read More
Dabi juban seState News

शराब बंदी पर भूपेश की साफगोई… क्या होगा ‘गंगाजल’ वाली कसम का?

‘ओ साकी साकी… रे… साकी साकी.. आ पास आ… रह ना जाए, कोई ख्वाहिश बाकी!’ फिल्म बॉटला हाउस के इस गाने के बोल को आत्मसात करते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने गंगाजल की सौंगध को तोड़ने का संकेत दे दिया है। छत्तीसगढ़ में शराब बंदी अब तब तक नहीं होगी जब तक शराबी शराब पीना चाहेंगे…  दबी जुबां से… सुरेश महापात्र। 2018 में कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेश में शराबबंदी को लेकर किए गए वादे की सबसे ज्यादा चर्चा रही। इसके लिए पूरे चार साल तक कमेटी—कमेटी

Read More
Dabi juban seEditorialElection

छत्तीसगढ़ लीग में स्लॉग ओव्हर की बैटिंग करते कांग्रेस की मुसीबत और धारदार बालिंग कर रही भाजपा की फांस…

सुरेश महापात्र। दबी जुबां से… बमुश्किल आठ माह बाद छत्तीसगढ़ में पांचवी बार विधानसभा चुनाव का ऐलान हो जाएगा। यानी कांग्रेस सरकार के लिए नया जनादेश पाने के लिए स्लाग ओव्हर का खेल ही बचा है। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ की पिच पर विपक्ष की ओर से जबरदस्त बाउंसर और यार्कर गेंद फेंके जा रहे हैं। ईडी और आईटी की फिल्डिंग सजी हुई हैं। कांग्रेस की ओर से विकेट कीपर कप्तान भूपेश बघेल फिलहाल मैदान में डटे हुए हैं। ओपनर बल्लेबाज टीएस सिंहदेव पवेलियन लौट चुके हैं और वे बीच—बीच

Read More
Dabi juban seEditorial

तो क्या यह मान लें कि राजपत्र की अधिसूचना के बहाने भाजपा के खिलाफ अपना पहला पत्ता खेल दिया है CM भूपेश ने…!

सुरेश महापात्र। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सरकार के एक कानूनी नोटिफिकेशन को लेकर जमकर चर्चा है। बीते 28 दिसंबर को राज्य सरकार ने एकअधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल खराब करने वालों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत प्रदेश के सभी 31 जिलों के कलेक्टरों को 1 जनवरी से 31 मार्च तक ऐसे मामलों में सीधे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून एनएसए के तहत मामला पंजीबद्ध करवाने और कार्रवाई का अधिकार प्रदान किया है। राजपत्र में कानून को आगामी तीन माह तक के लिए इस तरह से

Read More
BeureucrateBreaking NewsDabi juban seState News

क्या अमन सिंह और सौम्या चौरसिया जैसे ब्यूरोक्रेट ही सत्ता का पर्याय हैं… और छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के डरे सहमे होने की असल वजह भी?

सुरेश महापात्र। इन दिनों छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे दो ब्यूरोक्रेट आईएएस समीर विश्नोई और राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया को गिफ्तार कर लिया है। कई तरह के मामलों की जांच अभी भी चल रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद साफ कह दिया कि यह उनकी उप उचिव के खिलाफ राजनैतिक साजिश के तहत कार्रवाई है। इसके खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे। कमोबेश यही भाषा पूर्ववर्ती भारतीय

Read More
Breaking NewsDabi juban seEditorial

कांग्रेस के सबसे तेज धर्नुधर भूपेश को ‘अभिमन्यू’ की तरह घेरने की रणनीति का हिस्सा तो नहीं है ये ‘ईडी’ वाले छापे?

सुरेश महापात्र। हाल ही में कलेक्टर कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला अधिकारियों को साफ शब्दों में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का संकेत दिया था। इस कांफ्रेंस के दो दिन के बाद ही ईडी ने प्रदेश में छापा मारकर यह जता दिया कि पुराने मामलों की जांच अभी पूरी नहीं हुई है।  अब सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि आखिर केंद्रीय एजेंसियों तक खबरें किनके माध्यम से पहुंचाई जा रही हैं। कहीं 2023 से पहले कांग्रेस के सबसे मजबूत गढ़ छत्तीसगढ़ के धर्नुधर भूपेश बघेल

Read More
Dabi juban seEditorial

पंजाब में कोई भी मुख्यमंत्री बने, पर इस घटना से मीडिया की जो भद् पिटी है उसका अध्ययन कम चिंतन ज्यादा जरूरी…

सुरेश महापात्र। पंजाब का फैसला आने से पहले से व्यंगकार शरद जोशी की तीन पंक्तियां सोशल मीडिया पर तैर रही थीं। मुख्यमंत्री तीन प्रकार के होते हैंचुने गए मुख्यमंत्रीरोपे गए मुख्यमंत्रीऔरदो की लड़ाई में तीसरा मुख्यमंत्री पंजाब में इन पंक्तियों की सार्थकता साबित हो चुकी हैं। यानी तीसरे तरह के मुख्यमंत्री आज चरणजीत सिंह चन्नी सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री की शपथ ले लेंगे। मीडिया के तमाम सूत्र बुरी तरह फेल हुए। किसी की नजर इस नाचीज पर पड़ी ही नहीं। कोई जिक्र के लायक तक नहीं समझ रहा था। जब

Read More
error: Content is protected !!