Big newsState News

लॉकडाउन पर बड़ा फैसला : छत्तीसगढ़ में अब नहीं होगा लॉकडाउन… कल अंतिम दिन…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन पर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया है कि अब लॉकडाउन नहीं बढ़ाया जाएगा। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ बैठक में यह फैसला किया है।

बैठक में लॉकडाउन नहीं बढ़ाने का फैसला किया गया है। शहरों में व्यापार संचालन के लिए अलग से समय दिया जाएगा। बैठक के बाद वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे ने आधिकारिक ऐलान किया है। इससे पहले राज्य सरकार ने रायपुर तथा अन्य शहरों में लॉकडाउन की घोषणा की थी।

जिसे बढ़ाकर 6 अगस्त तक किया गया था। यह अवधि पूरी होने के एक दिन पहले सरकार ने लॉकडाउन पर विचार करने के लिए बैठक की थी। राज्य में लॉकडाउनकी दूसरी बार वापसी के बाद लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था। हालांकि यह लॉकडाउन प्रदेश के करीब 15 जिलों में था।

शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर नहीं था. लेकिन शहर लॉकडाउन होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों का साधारण कामकाज व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। दूसरी ओर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन इसके साथ ही लॉकडाउन के कारण चिंता का वातावरण गहराता जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!