D-Bastar DivisionDistrict Sukma

कल श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन अयोध्या में लेकिन सुकमा में दिख रहा उत्साह…दिनभर चला अखंड रामायण..कल आतिशबाजी के मनाया जाएगा दीपोत्सव…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।

कल आयोध्या में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन करेंगें लेकिन उससे एक दिन पहले सुकमा में उत्साह का माहौल दिखा। यहां पर श्रीराम मंदिर में अखंड रामायण का पाठ किया गया साथ ही मंदिर निर्माण में किसी भी प्रकार का विघ्नह उत्पन्न ना हो इसको लेकर भी पूजा की गई। साथ ही हिन्दू संगठन में प्रत्येक घर में 11-11 दीए जलाने का आहवान किया है।

फ़ोटो- रामायण करते हुए भक्तजन।

 

मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित श्रीराम मंदिर में अखंड रामायण का पाठ रखा गया था। बारीश के बीच सुबह 9 बजे से भक्तजन पहुंचने लगे थे। उसके बाद श्रीराम भगवान की पूजा-अर्चना के बार अखंड रामायण की शुरूआत की गई। दिनभर अखंड रामायण का पाठ किया गया। उसके बाद देर शाम को आरती की गई। वही बुधवार को आयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन है जिसको देखते हुए हिन्दू संगठन ने अखंड रामायण का पाठ का आयोजन किया था। साथ ही मंदिर भूमिपूजन व निर्माण में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसकों लेकर भी पूजा-अर्चना किया गया है। वही बुधवार की संध्या को श्रीराम मंदिर में 1008 दीए जलाए जाऐंगें साथ ही जिला मुख्यालय के हर मंदिरों में दीए जलाया जाऐंगा। साथ ही हिन्दू संगठन ने आहवान किया है कि प्रत्येक घरों में 11-11 दीए जलाए ताकि बुधवार का दिन यादगार बन जाऐं। 

भक्त शिव गंगबेर ने बताया कि आयोध्या में लगभग 5 सदी के पश्चात भगवान का जन्म स्थल था वहां पर दिव्य रूप में भगवान श्रीराम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। जिसका शिलान्यास कल दोपहर 12 बजे के समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से होना है। उसके उपलक्ष्य में अखंड का रामायण पाठ किया जा रहा है। कल आतिशबाजी के साथ दीवाली जैसा उत्सव मनाऐंगें।

राधे राधे महाराज ने बताया कि सुबह से राम मंदिर में विधि विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है ताकि मंदिर स्थापना व निर्माण में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हों। साथ ही कल दीपोत्सव बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!