CG breakingcorona pendemic

प्रदेश में 115 नए केस; एक की मौत… 170 डिस्चार्ज… राजधानी में कल से लॉक डाउन…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 15 जिलों में 115 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। रायपुर जिला में आज भी सर्वाधिक 50 कोरोना संक्रमित मिले है। 72 वर्षीया महिला की रायपुर के अस्पताल में मौत हो गई।

वहीं 170 कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रदेश में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1588 है।

स्वास्थ्य विभाग ने रात्रि 9.00 बजे के अपने मेडिकल बुलेटिन में बताया कि आज पाए गए 150 कोरोना संक्रमित मरीजों में रायपुर जिला से 50 , कोण्डागांव से 23, बिलासपुर से 8, गौरेला- पेंड्रा-मरवाही से 5,कोरिया से 5, नारायणपुर से 5, कांकेर से 4, दंतेवाड़ा से 3, जांजगीर-चांपा से 3, बीजापुर से 2, दुर्ग से 2, बलरामपुर से 2, बस्तर से एक, सुकमा से एक और सरगुजा से एक मरीज शामिल है।

आज पाए गए सभी मरीजों की अस्पतालों में भर्ती प्रक्रिया जारी है।
वहीं भाठागांव की 72 वर्षीय महिला सूरजकली की मृत्यु के बाद उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वृद्धा हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और टीबी की पेशेंट थी।

रायपुर में आज पाॅजिटिव मिले है उनमे 5 बैंक कर्मचारी, 7 गृहणी, 1 मजदूर, 1 स्टूडेंट, 1 ड्राइवर और 1 हेड कांस्टेबल शामिल है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार श्री शिवम के 3 और कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए है। अब तक श्री शिवम के 15 कर्मचारी पाॅजिटिव पाए गए है।

कोंडागांव जिले में आज 23 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है, जिनमें सात सिविलियन, सीआरपीएफ के 10 और आइटीबीपी के 5 जवान शामिल है।

आपको बता दे कि प्रदेश में लगातार कोरोना विस्फोट जारी है। इसी के चलते आज भी 23 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई हैं। मरीजों में 7 सिविलियन, सीआरपीएफ के 10 और आइटीबीपी के 5 जवान शामिल है। इन मामलों की पुष्टि कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!