BeureucrateD-Raipur-DivisionState News

जीएडी और कलेक्टर के आदेश से कर्मचारी संशय में… जीएडी और कलेक्टर के आदेश में अंतरविरोध…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

सीजी लॉक डाउन 1.0 के कैबिनेट के फैसले के बाद जीएडी और जिलों के कलेक्टर के इस संबंध में आदेश जारी होने लगे हैं। सबसे बड़ी दिक्कत राजधानी के शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों को हो रही है। रविवार देर शाम कलेक्टर रायपुर द्वारा जारी आदेश के बाद शासकीय कर्मचारियों में संशय की स्थिति है।

सामान्य प्रशासन का आदेश 18 जुलाई और रायपुर कलेक्टर के आदेश 19 जुलाई पर स्पष्टता के कारण क्योंकि एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा लॉक डाउन के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार कलेक्टर को दिया। उसी शाम सामान्य प्रशासन से आदेश जारी किया गया। उसके बाद प्रदेश में लॉक डाउन के संबंध में निर्णय कलेक्टर द्वारा क्षेत्र में कोरोना के प्रभाव के अनुसार लिया जाना था।

पूर्व 18 जुलाई को सामान्य प्रशासन के सचिव कमलप्रीत के द्वारा शासकीय कार्यालय के कर्मचारियों के उपस्थिति को लेकर स्पष्ट आदेश जारी किया गया। जिसमें प्रतिबंधित क्षेत्र में आने वाले शासकीय कार्यलय का संचालन एक तिहाई तृतीय और चतुर्थ कर्मचारी के साथ होगा। जिस हेतु रोस्टर बनाने का जिक्र है। देखिये आदेश

gad-order-for-lockdown

19 जुलाई को कलेक्टर रायपुर के द्वारा रायपुर एवं बिरगांव नगरीय निकाय क्षेत्र में पूर्ण लॉक डाउन का आदेश जारी किया गया है। रायपुर एवम बिरगांव क्षेत्र में 22 जुलाई से 28 जुलाई तक आवश्यक सेवाओं हेतु समय निर्धारण के साथ समस्त गतिविधियां पर प्रतिबंध रहेगा।

मालूम हो कि रायपुर जिले में सर्वाधिक मामले आने के कारण यह निर्णय लिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में नगरीय क्षेत्र में आने वाले समस्त शासकीय कार्यलय तत्काल प्रभाव से बन्द रहेंगे एवम समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारी घर से काम का निष्पादन करेंगे देखिये आदेश-

lockdown-raipur-order

उल्लेख्नीय है रविवार देर रात तक प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, कोरबा, कांकेर व बलौदाबाजार में सीजी लॉकडाउन 1.0 के आदेश कलेक्टरों ने शहरी क्षेत्रों के लिए जारी कर दिए हैं। सभी जिलों के लिए ​प्राथमिकता के आधार पर कलेक्टरों ने निर्णय लिया है।

रायपुर में नगरपालिका निगम रायपुर और बिरगांव क्षेत्र में 22 से 28 जुलाई के अलावा बिलासपुर, कांकेर, बलौदाबाजार, कोरबा और दुर्ग में 21 से 23 जुलाई के लिए लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5400 पार जा चुकी है। फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 1617 है। लगातार ​तीन दिनों तक मरीजों की संख्या 200 पार पहुंची जो रविवार को थोड़ी कम 168 हुई।

राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बंगले में काम करने वाली दो महिलाओं और ईओडब्लू में पदस्थ एक इंस्पेक्टर के साथ एक आईपीएस के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

आबकारी विभाग ने रविवार को जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि आगामी 2 अगस्त तक प्रदेश के सभी क्लब, बार और रेस्टोरेंट बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!