State News

नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले के खिलाफ फांसी की मांग को लेकर प्रदर्शन।


इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा।
जिले के कोंटा में 5 साल की नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला किराना दुकान संचालक व सरंक्षक पी विजय के खिलाफ अनूसूचित जनजाति प्रकोष्ठ (कांग्रेस) के द्वारा पुतला दहन किया गया। और जमकर नारेबाजी की गई। वही राज्यपाल महोदया के नाम का ज्ञापन भी सौपा गया। प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की मांग है कि दुष्कर्म आरोपी को फांसी की सजा हो और सरंक्षके खिलाफ भी कार्रवाई हो।

फ़ोटो- पुतला दहन करते हुए।



आज जिला मुख्यालय बस स्टेण्ड़ पर अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ कांग्रेस के द्वारा कोंटा में 5 वर्ष की नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी संदीप नायडू के खिलाफ फांसी की मांग करते हुए पूतला दहन किया गया। उसके बाद प्रकोष्ठ के सदस्यों ने एसडीएम को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन भी सौपा है। जिसमें लिखा है कि नाबालिक बच्ची को बहला-फुसला कर दुष्कर्म किया है। साथ ही उनके चाचा पी. विजय सल्वा जुडूम के समय आदिवासियों को शोषण किया है। वही प्रकोष्ठ के सदस्यों ने आरोपी व उनके सरंक्षक पी विजय का पूतला दहन किया और उस पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ (कांग्रेस) के जिला अध्यक्ष वेको हुंगा ने कहा कि कोंटा में 5 साल की बच्ची के साथ बिस्किट खिलाने के बहाने दुष्र्कम करने वाला आरोपी संदीप नायडू को फांसी की सजा होनी चाहिए। वही उनके सरक्षंक पी विजय ने भी सल्वा जुडूम के समय से आदिवासियों को शोषण किया है। लोगो को डरा व धमकाकर ऐसे कृत्य कर रहे है। इस विषय में सभी आदिवासियों को मिलकर लड़ना चाहिए। वही इन आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!