Breaking News

मंत्रालय के अधिकारियों-कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति के आदेश जारी…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए, मंत्रालय के अधिकारियों औऱ कर्मचारियों की शतप्रतिशत उपस्थित होने की बात कही हैं। राज्य सरकार ने मंत्रालय में शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके पहले मंत्रालय में 50 प्रतिशत अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की अनुमति थी।

कोरोना के कारण जारी गाइडलाइन के मुताबिक और सावधानी बरतते हुए सरकारी कार्यालयों में धीरे धीरे कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसी कड़ी में पहले 30 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने फिर 50 प्रतिशत उपस्थिति और अब 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!