कोरोना से बचाने उपाय में शामिल हुआ उरी द सर्जिकल स्ट्राइक का डॉयलाग… मुंबई पुलिस ने बनाया मीम… देखें
इम्पेक्ट न्यूज डेस्क।
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से उनका संवाद ‘हाउज द जोश’ काफी लोकप्रिय हुआ था और अब कोविड-19 को लेकर लोगों में सर्तकता बढ़ाने के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसी लाइन को एक मजेदार ढंग से पेश किया है।
मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म के एक दृश्य को साझा किया गया है, जिसमें विक्की द्वारा निभाया गया किरदार मेजर विहान सिंह शेरगिल और अभिनेता धैर्य कारवा का किरदार कैप्टन सरताज सिंह चंडोक पास-पास खड़े हैं।