District Beejapur

मानसून से पहले नालियों की सुध ले रही पालिका, जलभराव की स्थिति से निपटने की कवायद


बीजापुर। नगरपालिका के सभी वार्डों में नालियों की सफाई पर पालिका जोर दे रही है। ऐसा मानसून के मद्देनजर किया जा रहा है। हालांकि पालिका के पास सफाई कर्मचारी पर्याप्त नहीं है, जिसके चलते वार्ड वार सफाई अभियान को पूरा करने में अधिकतम दो दिन का वक्त अवश्य लग रहा है। नगर में मुख्य दो बड़ी नालियां है। जिनकी निकासी घाटी में है। पालिका का फोकस दोनों नालियां पर भी है। सीएमओ पवन मेरिया ने बताया कि नगर में निचली बस्तियां नहीं हैं। जिसके चलते बारिश में कोई बड़ी मुसीबत का सामना नहीं करना पड़ता हैं। जहां नालियां चोक होगी, केवल उन्हीं वार्डों में बारिश में आवाजाही में दिक्कतें पेश आ सकती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वार्ड की छोटी-बड़ी नालियों की सफाई पर जोर दिया जा रहा है, जिससे अनवरत् वर्षों की स्थिति में लोगों को गलियों में जलभराव जैसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। सीएमओ के मुताबिक पालिका के पास 20 सफाई कर्मी है। सफाई कर्मचारी पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियों का निवर्हन कर रहे हैं। बरसात में नगर वासियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!