State NewsWeather

आसमान में बन रहे बादलों से बढ़ी उमस…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

प्रदेश में नौतपा के बाद मौसम में बदलाव व आसमान में बादल बनने का सिलसिला जारी है। शनिवार को मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 37 डिसे रहा। पिछले 48 घंटे की अपेक्षा दिन का तापमान में सामान्य बढ़ोतरी से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।

हालांकि तेज गर्मी से राहत जरूर मिली है। सुबह नमी की मात्रा 60 प्रतिशत व दोपहर से शाम तक 50 प्रतिषत के आसपास रही। मौसम अनुसंधान केंद्र के मुताबिक मानसून आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति बन रही है।

दक्षिण पूर्व मानसून के कुछ और भाग जो अरब सागर, कर्नाटक, तमिलनाडू, दक्षिण पश्चिम और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी, पूरा दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और कुछ पष्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में 2 दिन में पहुंचने की संभावना है।

वहीं जिले में 3 जून तक की स्थिति में 17.4 प्रतिषत मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 3 जून को बीजापुर तहसील में 1 प्रतिशत , भैरमगढ़ में 7 प्रतिशत, भोपालपट्नम में शून्य, तथा उसूर में 1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में कुल 9 मिमी वर्षा दर्ज है। गत 10 वर्षों के आधार पर 1 जून से 3 जून तक जिले में औसत वर्षा 7 मिमी दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!