Breaking NewsD-Bastar DivisionNaxal

सुरक्षा बल के जवानो को सफलता…….दो स्थायी वारंटी नक्सली गिरफ्तार।

इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा।

लाक डाउन में भी नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल के जवानों का आपरेशन जारी है। मुखबिर की सूचना पर कुकानार थानाक्षेत्र में सर्चिग की गई तो दो स्थायी वारंटी नक्सली गिरफ्तार किए गए। दोनो नक्सली पिछले कई सालों से नक्सल संगठन से जुड़े हुए है। दोनो को पुछताछ करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के कुकानार थाना़क्षेत्र के कुन्ना इलाके से लगातार सूचनाऐं मिल रही थी कि उस इलाके में नक्सली बैठक करने वाले है। उसके बाद कुकानार थाना से थाना प्रभारी विनोद एक्का व सीआरपीएफ 226 एसी राजेन्द्र प्रसाद के नेत्तृव में जिला बल व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी उस इलाके की सर्चिग पर निकली। कुन्ना व मुठेली के बीच जवानो ंको आता देख दो संदिग्ध व्यक्ति भागने व छुपने की कोशिश करने लगे। जवानों ने घेराबंदी कर दोनो को पकड़ लिया। जब उनसे पुछताछ की गई तो दोनो ने अपनी पहचान दिरदो भीमा पिता हुंगा जनमिलिशिया सदस्य व दूसरे ने दिरदो देवा पिता कोसा जनमिलिशिया सदस्य दोनो मुठेली के रहने वाले है। दोनो को पुछताछ करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।

आईईडी ब्लास्ट व फायरिंग में थे दोनो शामिल

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनो नक्सली पिछले कई सालों से नक्सल संगठन से जुड़े हुए थे। जिसमें दिरदो भीमा जोंगेंरास गांव के समीप आईईडी ब्लास्ट करने में नक्सलियो का साथ दिया था। वही दुसरा नक्सली दिरदो देवा जंगमपाल के पहाड़ी में पुलिस जवानों पर फायरिंग करने में शामिल था। दोनो से कड़ी पुछताछ की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!