D-Bastar DivisionRajneeti

दंतेवाड़ा में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 4 नेता कांग्रेस में हुए शामिल…

इम्पेक्ट न्यूज. दंतेवाड़ा।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवम पार्षद इंदिरा शर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष भट्टाचार्य, पूर्व पार्षद एवम महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कौशिल्या ठाकुर ने आज भाजपा का दामन छोड़ कॉंग्रेस का दामन थाम लिया।विधायक देवती कर्मा के गृहग्राम फरसपाल पहुँच उनके समक्ष कॉंग्रेस प्रवेश की घोषणा की।जहाँ देवती कर्मा, अवधेश गौतम, जिलापंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा एवम पूर्व जिपं अध्यक्ष छविंद्र कर्मा ने इन नेताओं को कोंग्रेसी गमछा पहनाकर स्वागत किया।विधायक देवती कर्मा ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी में आपका पूरा ख्याल रखा जायेगा।आपलोगों के आने से शहरी संगठन में और मजबूती आएगी।इन नेताओं के कॉंग्रेस प्रवेश कराने में तूलिका एवम छविंद्र कर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!