Breaking News

सूरजपुर और दुर्ग के मरीज हुए ठीक…अब प्रदेश में 9 एक्टिव मरीज…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

आज छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित 2 मरीज ठीक हुए। अब प्रदेश में 9 एक्टिव मरीज रह गए हैं। ये दोनो मरीज सूरजपुर और दुर्ग जिले के हैं। इनका उपचार रायपुर अम्ल में चल रहा था।

बालोद में एक और प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसे क्वारंटीन कर रखा गया था। बालोद में यह दूसरा मामला है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में एक्टिव संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 हो गई थी।

प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 67 हो गयी है, जिसमें से एक्टिव केस अभी प्रदेश में 11 हो गये थे। वहीं 58 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!