Breaking News

दिल्ली के एम्स में भर्ती कराए गए पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह…

न्यूज डेस्क. नई दिल्ली।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद रात 8 बजकर 45 मिनट पर उन्हें दिल्ली स्थित एम्स के कार्डियो थोरेसिक वॉर्ड भर्ती कराया गया। मनमोहन सिंह अभी आईसीयू में हैं और दिल के डॉक्टर नीतीश नायक उन्हें देख रहे हैं। 87 वर्षीय पूर्व पीएम की एम्स में साल 2009 में बायपास सर्जरी हुई थी।

नरेन्द्र मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की मनमोहन सिंह आलोचना करते रहे हैं। पिछले महीने उन्होंने केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (डीए) रोके जाने के मोदी सरकार के फैसले की आलोचना की थी और कहा था कि कोविड-19 के बीच यह कड़ा कदम अनावश्यक तौर पर उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!