Breaking NewsBusinessNational News

रेपो रेट में 75 बेसिस पॉइट की कमी, बाजर में नकदी बढ़ाने की कोशिश… जानिए आपको क्या फायदा

  • न्यूज डेस्क. मुंबई।

कोरोना वायरस की वजह से अर्थव्यस्था पर अभूतपूर्व संकट पर चिंता जाहिर करते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में 75 बेसिस पॉइंट की कमी की है। केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कोरोना वायरस संकट की वजह से मौद्रिक नीति की समीक्षा समय से पहले की गई।

उन्होंने रिवर्स रेपो रेट में भी 90 बेसिस पॉइंट की कमी की घोषणा की है। आइए आपको बताते हैं क्या है रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट और इसमें कमी से आपको क्या फायदा होगा।

क्या है रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट?

रेपो वह रेट है, जिस पर रिजर्व बैंक दूसरे बैंकों को कर्ज देता है। रिवर्स रेपो रेट वह दर है जिस पर रिजर्व बैंक अपने पास बैंकों के रखे फंड पर ब्याज देता है। कर्ज की मांग बढ़ने पर बैंक रिजर्व बैंक से उधार लेते हैं और जब उनके पास अधिक पैसा होता है तो वह आरबीआई के पास जमा करते हैं। इस पर उन्हें रिजर्व बैंक से ब्याज मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!