Breaking News

गार्डन में झाड़ू लगाते नजर आए आदित्य रॉय कपूर, वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने किया मजेदार कमेंट

  • न्यूज डेस्क. रायपुर।

कोरोना वायरस के चलते देश में लागू 21 दिनों के लॉकडाउन में आम जनता ही नहीं, बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस भी घर पर समय बिता रहे हैं। इस दौरान लोग नए-नए काम कर रहे हैं। कोई वर्कआउट कर रहा है तो कोई बर्तन धो रहा है। वहीं, अब आदित्य रॉय कपूर को गार्डन की सफाई करते देखा गया है। दरअसल, आदित्य रॉय कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह गार्डन में इकट्ठा हुए खराब पत्तों को समेटते नजर आ रहे हैं। हाथ में उन्होंने झाड़ू ली हुई है और गार्डन की सफाई कर रहे हैं।

फोटो शेयर करते हुए आदित्य रॉय कपूर लिखते हैं कि यह मेरा प्लान बी है। खाली समय में कुछ करने के लिए नहीं था इसलिए, मैं गार्डन की सफाई कर रहा हूं। वैसे भी हाउस हेल्प नहीं आ रही है। आपको बता दें कि कोरोनावायरस का प्रकोप हर रोज बढ़ता ही जा रहा है।

इसी बीच आदित्य रॉय कपूर से मजे लेने के लिए अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने भी कमेंट किया है। बताते चलें कि आदित्य रॉय कपूर सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को शेयर करना बिलकुल पसंद नहीं करते।

हाल ही में इनकी फिल्म ‘मलंग’ रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी संग रोमांस करते नजर आए थे। वहीं, एक ओर इस फिल्म में फैन्स ने उनकी रोमांटिक हीरो की छवी देखी तो दूसरी ओर एक विलेन के अवतार में भी वह नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!