Breaking Newscorona pendemicInternational

जापान-आईओसी ओलंपिक को एक साल के लिए स्थगित करने को तैयार,अगले साल भी 2020 टोक्यो ओलंपिक की कहा जाएगा…

न्यूज डेस्क. एजेंसी।

जापान के प्रधानमंत्री और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के प्रमुख विश्व भर में फैली कोरोना वायरस महामारी के कारण टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों को एक साल के लिए स्थगित करने पर सहमत हो गए हैं। गवर्नर ने कहा कि विलंबित ओलंपिक को अब भी टोक्यो 2020 कहा जाएगा। वहीं, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि विलंब से ओलंपिक का आयोजन वायरस की हार का प्रतीक होगा।

कोरोना संक्रमण के चलते जापान में टोक्यो ओलंपिक के खिलाफ मुहीम चलाई जा रही थी…

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा, ”मैंने खेलों को एक साल के लिए स्थगित करने की पेशकश की और (आईओसी अध्यक्ष थामस) बाक ने इस पर शत प्रतिशत सहमति जताई।”

यह टोक्यो शहर के लिए बड़ा झटका है, जिसकी ओलंपिक खेलों की तैयारियों के लिए अब तक काफी सराहना हुई है। खेलों के लिए स्टेडियम काफी पहले तैयार हो गये थे और बड़ी संख्या में टिकट भी बिक गए थे। ओलंपिक को अब बहिष्कार, आतंकी हमले और विरोधों का सामना करना पड़ा है, लेकिन 1948 के बाद इन्हें हर चार साल में आयोजित किया जाता रहा है। यह दुनिया भर में हजारों लोगों की जान लेने वाले कोरोना वायरस से प्रभावित सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता होगी। इस महामारी के कारण दुनिया भर की खेल प्रतियोगिता ठप्प पड़ी हुई हैं।

आईओसी पर 24 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों को स्थगित करने का दबाव लगातार बढ़ रहा था क्योंकि कोविड-19 के कारण पूरी दुनिया में एक अरब 70 करोड़ लोग घरों में बंद हैं।अधिकतर खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक की तैयारियां करना मुश्किल हो गया था, क्योंकि इससे उनके बीमारी से सक्रमित होने का खतरा था। विभिन्न प्रतियोगिताएं और क्वालीफायर्स रद्द कर दी गयी थी और अंतरराष्ट्रीय यात्रा सीमित कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!