Big newsBreaking Newscorona pendemic

कोरोना वायरस UPDATE : राजस्थान, पंजाब के बाद ओडिशा में भी लॉकडाउन…

  • न्यूज डेस्क. रायपुर।

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के चलते राजस्थान और पंजाब के बाद ओडिशा में भी लॉकडाउन की घोषणा हो गई है। राजस्थान और पंजाब में लॉकडाउन 31 मार्च तक के लिए किया गया है लेकिन ओडिशा में यह लॉकडाउन 29 मार्च को रात नौ बजे तक के लिए किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, राशन, सब्जी और दवा की दुकानों के अलावा सब कुछ बंद रहेगा। इस आदेश में कहा गया है कि शहर के अंदर बस, टैक्सी और ऑटो नहीं चलेंगे। इससे पहले राजस्थान लॉकडाउन की घोषणा करने वाला पहला राज्य था।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि कोरोना वायरस को देखते हुए राज्य में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन के आदेश दिए हैं। सभी जरूरी सरकारी सेवाएं जारी रहेंगी और जरूरी सामान जैसे कि खाना, दवाईं आदि की दुकानें खुली रहेंगी। DC और SSP को तत्काल प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को 31 मार्च तक के लिए आवश्यक सेवाओं को छोड़कर राज्य में पूर्ण लॉकडाउन का निर्देश दिया था। उन्होंने एक बयान में कहा था कि राज्य में कोरोना वायरस पर अंकुश पाने के लिए और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए 22 मार्च से 31 मार्च तक जरूरी सेवाओं और मेडिकल सेवाओं को छोड़कर ‘पूर्ण लॉकडाउन होगा। गहलोत ने शीर्ष अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालय, मॉल फैक्टरियां, सार्वजनिक परिवहन आदि इस दौरान बंद रहेंगे। राज्य में अब तक 25 को कोविड -19 से संक्रमित पाये गये हैं और 40 अन्य की रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

क्या होता है लॉकडाउन
लॉकडाउन एक तरह की आपातकाल व्यवस्था होती है। अगर किसी क्षेत्र में लॉकडाउन हो जाता है तो उस क्षेत्र के लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं होती है। जीवन के लिए आवश्यक चीजों के लिए ही बाहर निकलने की अनुमति होती है। अगर किसी को दवा या अनाज की जरूरत है तो बाहर जा सकता है या फिर अस्पताल और बैंक के काम के लिए अनुमति मिल सकती है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल के काम से भी बाहर निकलने की अनुमति मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!