Breaking NewsInternational

गणतंत्र दिवस 2020: गूगल ने बनाया डूडल, 71वां भारतीय गणतंत्र दिवस पर दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

  • न्यूज डेस्क. एजेंसी।

भारत आज अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 71वें गणतंत्र दिवस का गवाह बनने के लिए राजपथ हर साल की तरह एक बार फिर सज चुका है। इस दिन को खास बनाने के लिए देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के हर कोने में तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं थीं। खास बात यह है कि इस गणतंत्र दिवस को खास बनाते हुए गूगल ने भी अपना डूडल देशभक्ति के इस जश्न को समर्पित कर दिया है।

गूगल के होम पेज पर क्लिक करते ही आपको डूडल नजर आएगा। गूगल ने अपने डूडल में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते हुए उसका रंग बिरंगा डूडल बनाया है। गूगल ने अपने डूडल में इंडिया गेट से लेकर भारत की हर सांस्कृतिक चीज को दिखाने की कोशिश की है। गूगल ने अपने डूडल में ताजमहल से लेकर इंडिया गेट तक सब कुछ शामिल करने की कोशिश की है। गूगल डूडल में आपको राष्ट्रीय पक्षी मोर, भारत की सांस्कृतिक रंग, आर्ट्स, टेक्सटाइल और नृत्य सबकुछ एक साथ देखने को मिलेगा।

बता दें, देश में पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था। खास बात यह थी कि इस जश्न का आयोजन राजपथ पर नहीं हुआ था। आपको जानकर हैरानी पहला गणतंत्र दिवस इर्विन स्टेडियम (आज का नेशनल स्टेडियम) में मनाया गया था। देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने यहां आकर तिरंगा झंडा फहराया और करीब 3 हजार जवानों की सलामी दी। इसके बाद 26 जनवरी की परेड का समारोह स्थल समय-समय पर बदलता रहा। साल 1955 में पहली बार गणतंत्र दिवस का जश्न राजपथ पर मनाया गया । जिसके बाद से आज तक नियमित रूप से हर साल यह जश्न यहीं मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!