Raksha Bandhan 2019: 15 अगस्त को दोपहर में राहुकाल, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
- न्यूज डेस्क.
भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व इस बार राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त के साथ मनाया जाएगा। इस बार 15 अगस्त और रक्षाबंधन एक साथ होने के कारण रक्षाबंधन भी राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाएगा। इस बार के रक्षाबंधन की खास बात यह भी रहेगी कि तिरंगे की रंग की राखियों की मांग बढ़ सकती है और रक्षाबंधन में भी राष्ट्रीयता का रंग देखने को मिलेगा। रक्षाबंधन के पंचांग और शुभ मुहूर्त को देखें तो रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं है। दोपहर में राहुकाल को छोड़कर पूरे दिन का समय अच्छा माना जाएगा। बहने शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर बहने राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना करेंगी।
रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त
पूर्वांचली के अनुसार पूर्णिमा तिथि 14 अगस्त, बुधवार को दिन में 2:47 बजे से शुरू होगी जो 15 अगस्त की शाम 4:23 बजे तक रहेगी। राहुकाल दिन में 1:30 बजे से दोपहर 3 बजे है। इसलिए राहुकाल के समय को छोड़कर शुभ मुहूर्त में रक्षाबंधन बांधना मंगलकारी रहेगा।
19 साल बाद रक्षाबंधन 15 अगस्त को
उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक पं. दिवाकर त्रिपाठी ‘पूर्वांचली के अनुसार रक्षाबधंन 15 अगस्त, गुरुवार को मनाया जाएगा। ऐसा 19 साल बाद हो रहा है। इससे पहले वर्ष 2000 में मंगलवार को इस तरह का योग बना था। इसके बाद वर्ष 2084 में मंगलवार को दोनों पर्व एक साथ मनाए जाएंगे।