RajdhaniState News

मुख्यमंत्री ने ओडिशा सीएम से की चर्चा, कहा- संकट की घड़ी में मदद को तैयार

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

छत्तीसगढ़ सरकार ने ओडिशा सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। राज्य सरकार ने भीषण तूफान से जिन परिवारों के जान-माल का नुकसान हुआ है, उनके प्रति सहानुभूति भी जताई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से दूरभाष पर चर्चा की। श्री बघेल ने ओडिशा में आए चक्रवाती तूफान फैनी के संबंध में चर्चा की और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली है।

श्री बघेल से इस तूफान से जिन परिवारों के जान-माल का नुकसान हुआ है, उनके प्रति राज्यवासियों की ओर से सहानुभूति जताई है। श्री बघेल ने ओडिशा के सीएम श्री पटनायक से कहा कि संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार और प्रदेशवासी ओडिशा के साथ खड़ा है। राज्य की ओर से हर संभव मदद को तैयार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक से भी चर्चा की और वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी ली।

गौरतलब है कि चक्रवाती तूफान फैनी ने ओडिशा में भारी तबाही मचाई है। ओडिशा का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हजारों पेड़ गिरे हैं। सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, वहीं होटल और टूरिस्ट पैलेस को भी नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!