Breaking NewsNational NewsNaxal

गढ़चिरौली में आईइडी ब्लास्ट, सी-60 कमांडो के 16 जवान जद में आए, सभी शहीद

इम्पेक्ट न्यूज@बीजापुर/रायपुर

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में माओवादियों ने एक बड़े हमले को अंजाम दिया है। सी-60 के जवान एक वाहन में सवार होकर जा रहे थे। जिस पर माओवादियों ने आईइडी ब्लास्ट कर दिया। इस वाहन में कुल 16 जवान सवार थे। घटना गड़चिरोली के खुदखेड़ा मार्ग पर आज दोपहर घटित हुई है।

मंगलवार देर रात कुरखेडा तहसील के दादापुर में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे करीब 25 वाहनों में आग लगा दी थी। इसके बाद नक्सलियों का आतंक थमा नहीं और उन्होंने कुरखेडा से 6 किमी दूरी स्थित कोरची मार्ग के लेंदारी पुल पर आईईडी विस्फोट कर दिया। पिछले 2 सालों में महाराष्ट्र में नक्सलियों का यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। घटनास्थल पर नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच फायरिंग होने की भी खबर है। 

महाराष्ट्र पुलिस के डीजी सुबोध कुमार जयसवाल ने कहा, सी 60 कमांडो फोर्स बनाई गई थी। ये सब उसी के जवान हैं। महाराष्ट्र  पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक मिलिंद भारम्बे ने बताया कि हमले में कितने जवान घायल हैं कितने शहीद हुए अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। जंगल इलाके में ब्लास्ट के दौरान जो जवान बच जाते हैं, वे छिप जाते हैं। अभी उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

नक्सलियों ने बनाया निशाना

महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुंगटिवार ने नक्सली हमले में 15 जवान और एक वाहन चालक के मारे जाने की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने सी-60 जवानों पर हमले की जानकारी देते बताया कि कल रात माओवादियों ने आगजनी की थी। उसकी सूचना पर फोर्स रवाना हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना की निंदा करते हुए शहीद जवानों के प्रति अपना सम्मान जाहिर किया। देखें ट्विट

36 वाहनों में आगजनी की थी

माओवादियों ने बीती रात सड़क निर्में लगी गाड़ियों को फूंक दिया था। इसके बाद टाटा एस वाहन में 15 जवान निकले थे। घटनास्थल से 6 किलोमीटर पहले ही माओवादियों ने ब्लास्ट कर दिया।
इससे पहले लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग टीम पर नक्सलियों ने हमला किया था। नक्सलियों द्वारा सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग टीम पर किए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में कई जवान आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!