Sports

ASIAN CHAMPIONSHIP 2019: बजरंग पूनिया ने 65 किग्रा भार वर्ग में भारत को दिलाई स्वर्णिम सफलता

न्यूज डेस्क.

भारत के बजरंग पूनिया ने चीन में जारी एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2019 में 65 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले बजरंग पूनिया ने फाइनल में कजाकिस्तान के पहलवान सायातबेक ओकासोव को 12-7 से हराया। बजरंग के गुरू और लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले योगेश्वर दत्त ने इस सफलता पर अपने शिष्य को बधाई दी है। 

#AsianChampionship2019 में स्वर्ण पदक जीतने पर आपको ढेरों शुभकामनायें बजरंग बेटा। 2017 के बाद ये आपका दूसरा स्वर्ण है। हम सब को गर्व है आप पर, इसी तरह आगे बढ़ते रहें और #Tokyo2020 में भी देश का ध्वज ऊंचा करें। @BajrangPunia pic.twitter.com/NedfFG34iN— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) April 23, 2019

बजरंग के गुरु योगेश्वर दत्त ने दी बधाई
योगेश्वर ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा, ‘एशियाई चैम्पियनशिप 2019 में स्वर्ण पदक जीतने पर आपको ढेरों शुभकामनाएं बजरंग बेटा। 2017 के बाद ये आपका दूसरा स्वर्ण है। हम सब को गर्व है आप पर, इसी तरह आगे बढ़ते रहें और टोक्यो ओलंपिक-2020 में भी देश का ध्वज ऊंचा करो।’ बजरंग का एशियाई चैम्पियनशिप में यह दूसरा स्वर्ण और कुल पांचवां पदक है। उन्होंने 2017 में भी स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने 2013 और 2018 में कांस्य तथा 2014 में रजत पदक जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!