District KoriyaElectionSarokar

लोकसभा चुनाव 2019: जानिए तीसरे चरण में किस दल के हैं कितने करोड़पति उम्मीदवार

न्यूज डेस्क.

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उतरे कुल उम्मीदवारों का करीब एक चौथाई करोड़पति हैं। राजनीतिक दलों ने इस चरण में 392 करोड़पति उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जिनमें से 81 प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के हैं।

इस तीसरे चरण में उतरे उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.95 करोड़ रुपये हैं। इनमें सबसे अमीर प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के कु. देवेन्द्र सिंह यादव हैं।

इस चरण में मुकाबले के लिए उतरे 1630 प्रत्याशियों में से करीब पच्चीस फीसदी करोड़पति हैं।

प्रमुख दलों के करोड़पति इस प्रकार हैं-

-बीजेपी के 97 प्रत्याशियों में से 81 करोड़पति हैं (84 प्रतिशत)

-कांग्रेस के 90 उम्मीदवारों में से 74 करोड़पति (82 फीसदी)

-समाजवादी पार्टी के 10 में से 9 उम्मीदवार करोड़पति (90 फीसदी)

इसके साथ ही, सीपीएम के 10 (53 फीसदी) उम्मीदवार, बीएसपी के 12 (13 फीसदी) उम्मीदवार, शिवसेना के 9 (41 फीसदी) उम्मीदवार और एनसीपी के 10 में से 7 (70 फीसदी) उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति एक करोड़ से ज्यादा बताई है।

धनी उम्मीदवारों की सूची में समाजवादी पार्टी के कु. देवेन्द्र सिंह यादव 204 करोड़ रूपये की संपत्ति घोषित कर टॉप पर हैं। वह उत्तर प्रदेश के एटा से चुनाव लड़ रहे हैं। उसके बाद दूसरे नंबर पर 199 करोड़ की संपत्ति के साथ एनसीपी के भोंसले श्रीमंत छत्रपति उदयनराजे प्रतापसिंह महाराज हैं। जबकि, कांग्रेस टिकट पर यूपी के बरेली लोकसभा सीट के प्रत्याशी प्रवीण सिंह एरोन की संपत्ति 147 करोड़ रुपये है।

तीसरे चरण में 117 सीटों पर होगा मतदान

गुजरात की सभी 26, केरल की सभी 20, महाराष्ट्र और कनार्टक की 14-14, उत्तर प्रदेश की 10, छत्तीसगढ़ की सात, ओडिशा की छह, पश्चिम बंगाल और बिहार की पाँच-पाँच, असम की चार, गोवा की दोनों, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव की एक-एक सीट शामिल है। इसके अलावा तमिलनाडु की वेल्लोर और त्रिपुरा की त्रिपुरा पूवीर् सीट भी शामिल है, जहाँ पहले दूसरे चरण में वोटिंग होनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!